North India Weather : बढ़ने वाला है तापमान, दिल्ली में होगी भीषण ठंड, बारिश से हो सकती है परेशानी

By रितिका कमठान | Jan 09, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार की सुबह ठंड का प्रकोप जारी रहा है। हालांकि गुनगुनाती धूप भी निकली हुई है। मगर धूप के बाद भी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली एनसीआर के अलावा पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है।

 

इन दिनों हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इस कारण मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट हो रही है। पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड है। मौसम विभाग की मानें तो 10 जनवरी तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान घना कोहरा भी छाया रहेगा। इसके बाद 11 और 12 जनवरी को बारिश की संभावना है।

 

मौसम विभाग की मानें तो 10 से 12 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री हो सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो सकता है, जिस वजह से दिल्ली और एनसीआर में बारिश की संभावना है।

 

कोहरे से घिरी दिल्ली में गुरुवार सुबह तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि पिछले कुछ दिनों से शहर में तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के बीच था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम निगरानी एजेंसी ने दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

आतंकवाद अस्तित्व के लिए खतरा! भारत ने UN में ISIS और Al-Qaeda के खिलाफ सामूहिक युद्ध का किया आह्वान

Holi Bhai Dooj 2026: Holi Bhai Dooj का Divine Ritual, तिलक से टलता है अकाल मृत्यु का संकट, जानें सही Puja Vidhi

अब Islamabad भी Iran के खिलाफ युद्ध में कूदा! पाकिस्तान-सऊदी का नाटो पैक्ट एक्टिव, पाकिस्तानी विदेश मंत्री Ishaq Dar की सीधी चेतावनी

Congress Rajya Sabha List | कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी: अभिषेक सिंघवी फिर तेलंगाना से उम्मीदवार, 6 दिग्गजों के नामों का ऐलान