उत्तर कोरिया का दावा, वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

सियोल।  उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया कि देश पूरी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त है। उत्तर कोरिया ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब दुनियाभर में संक्रमण के मामले करीब दस लाख पहुंच गए हैं। पहले से ही अलग-थलग परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया ने चीन में संक्रमण के मामले आने के तुरंत बाद जनवरी में अपनी सीमाएं बंद कर दी थी और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे। 

इसे भी पढ़ें: वेंटिलेटर खरीदने में भारत की मदद को तैयार, लेकिन उत्पादन बढ़ाना चुनौती: चीन

इसे भी पढ़ें: पूरी दुनिया को संकट में धकेल कर खुद नोट गिन रहा है चीन

दक्षिण कोरिया में अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर ने गत महीने कहा था कि उन्हें पूरा यकीन है कि उत्तर कोरिया में संक्रमण के मामले हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया में कुछ चल रहा है और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को भेजे निजी पत्र में महामारी रोधी काम में सहयोग की पेशकश की थी।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा