North Korea ने ठोस ईंधन से चलने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल के Trail का किया दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2024

सियोल। उत्तर कोरिया ने सोमवार को दावा किया कि उसने ठोस ईंधन चालित मध्यम दूरी की एक नयी हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है जो क्षेत्र में अमेरिका के दूरस्थ ठिकानों पर हमला कर सकती है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया में यह खबर तब आयी है जब एक दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेना ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के समीप एक स्थान से मिसाइल दागे जाने का दावा किया था। इससे दो महीने पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने ठोस ईंधन चालित मध्यम दूरी की नयी मिसाइल के इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जो गुआम और जापान में अमेरिकी सेना के ठिकानों को निशाना बनाने वाले हथियारों को विकसित करने के उसके कदमों को दिखाता है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने हत्या की सजा घटाने पर जताई नाराजगी, HC के आदेश पर भेजा नोटिस

Asian Games 2026 के एथलीटों से New Delhi में 15 अक्टूबर को मिलेंगे PM Narendra Modi

SEBI ने गेटफाइव फंड्स के 500 करोड़ रुपये के SME फंड को दी हरी झंडी

Reliance Jio IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 27 करोड़ नए Share जारी करेगी कंपनी