उत्तर कोरिया ने क्यों किया अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

सियोल।उत्तर कोरिया ने त्रिपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की रविवार को आलोचना की और चेतावनी दी कि इस कदम से देश अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाने को मजबूर हो जाएगा। उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम के विस्तार के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों की शत्रुता को वजह बताता रहा है। रविवार का बयान ऐसे समय में आया है, जब उत्तर कोरिया के पड़ोसी ने कहा है कि देश अगले पांच साल में अपने पहले परमाणु परीक्षण के लिए तैयार होगा।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका को जुलाई में ईंधन की दो खेप मिलेगी: लंका आईओसी

बैठक के दौरान तीनों देशों ने उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों से निपटने के लिए अपने सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया था। हाल में आयोजित त्रिपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वह उत्तर कोरिया के निरंतर बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों और परमाणु परीक्षण करने की योजनाओं को लेकर ‘‘बेहद चिंतित’’ हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने कहा कि उत्तर कोरिया के उन्नत परमाणु कार्यक्रम के कारण त्रिपक्षीय सहयोग का महत्व बढ़ गया है और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा था कि उत्तर कोरिया के खतरों को रोकने के लिए संयुक्त मिसाइल रोधी अभ्यास महत्वपूर्ण होगा।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश