North Korea का 'दुश्मन' को संदेश, Kim ने तैनात किए 50 Advanced रॉकेट लॉन्चर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2026

सियोल।) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी पार्टी के एक अहम सम्मेलन से पहले अपनी सैन्य क्षमता को दर्शाने तथा प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने के इरादे से कम दूरी की मिसाइल क्षमता वाले 50 नए रॉकेट लॉन्चर तैनात किए हैं। किम की बहन ने एक अलग बयान में दक्षिण कोरिया के कथित असैन्य ड्रोन के उत्तर कोरिया में प्रवेश के संबंध में दक्षिण कोरियाई मंत्री की माफी को स्वीकार किया लेकिन कहा कि उत्तर कोरिया ‘‘शत्रु’’ देश के खिलाफ अपनी सीमा सुरक्षा को मजबूत कर रहा है। किम की बहन उत्तर कोरिया की एक प्रमुख विदेश नीति अधिकारी हैं।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि ये वाहन देश के 600 मिलीमीटर मल्टीप्लायर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को सहायता प्रदान करते हैं। किम ने अपने संबोधन में कहा कि ये ‘‘अद्भुत’’ रॉकेट लॉन्चर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत मार्गदर्शक तकनीकों से लैस हैं, जिन्हें ‘‘रणनीतिक मिशन’’ को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय