किम जोंग के इशारों में उत्तर कोरिया ने एक किया ‘‘बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया ने सोहे उपग्रह परीक्षण स्थल से एक ‘‘बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण’’ किया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत बंद पड़ी है।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को कहा रॉकेटमैन, तो उत्तर कोरिया ने दे दी धमकी

उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सात दिसम्बर 2019 को सोहे परीक्षण स्थल से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किया गया। समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया की ‘‘रणनीतिक स्थिति’’ बदलने में ताजा परीक्षण के परिणाम की ‘‘अहम’’ भूमिका होगी।

प्रमुख खबरें

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला