North Korea: किम जोंग उन ने सैन्य परेड में रूस, चीन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंच साझा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश की राजधानी प्योंगयांग में सैन्य परेड के दौरान रूस और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंच साझा किया और परमाणु क्षमता से लैस मिसाइलों एवं शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन किया। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि किम ने बृहस्पतिवार शाम को शहर के मुख्य चौक पर स्थित इमारत की बालकनी से रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के अधिकारी ली होंगझोंग के साथ परेड देखी। मीडिया के अनुसार, सड़कों पर हजारों लोग जमा थे, जो मुख्य सड़क पर सैनिकों, टैंकों और विशाल अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने वाले वाहनों को देखकर नारे लगा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल