उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ने फिर दिया अमेरिका और द.कोरिया को चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

सियोल। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि प्योंगयांग का ताजा मिसाइल प्रक्षेपण वॉशिंगटन और सियोल के संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ एक चेतावनी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने बुधवार को एक खबर में यह दावा किया।

किम ने मंगलवार को एक नई मिसाइल का प्रक्षेपण किया था। ‘केसीएनए’ के अनुसार किम जोंग-उन ने कहा कि उक्त सैन्य कार्रवाई अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सैन्य अभ्यास को चेतावनी भेजने का एक अवसर है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण प्रतिबंधित है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह