प्रतिबंध हटाने की उत्तर कोरिया की मांग ठुकरा दी: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

हनोई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी दूसरी शिखर वार्ता में कोई समझौता नहीं हुआ क्योंकि वह उत्तर कोरिया के ऊपर लगे सभी प्रतिबंध हटाने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने बिना किसी संयुक्त बयान के समाप्त हुए शिखर सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह प्रतिबंधों की बात थी।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया के लिए ‘शानदार’ भविष्य की उम्मीद जताई

दरअसल, वे चाहते थे कि प्रतिबंध पूरी तरह हटाया जाएं और हम यह नहीं कर सकते थे।’’ ट्रम्प से पूछा गया कि उनके और किम के बीच क्या तीसरी शिखर वार्ता को लेकर सहमति बनी है, उन्होंने उत्तर दिया, ‘‘नहीं, ऐसा नहीं हुआ है... हम इस पर विचार करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: ट्रंप और किम की बैठक में हो सकती हैं परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन