North Korea ने पानी में परमाणु हमला करने वाले Drone का किया परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

सियोल। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस सप्ताह दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त नौसैन्य अभ्यास के जवाब में पानी मेंपरमाणु हमले करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने अपने दुश्मन देशों पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया है। यह कथित ड्रोन परीक्षण ऐसे वक्त में किया गया है जब कुछ ही दिन पहले देश के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश अब दक्षिण कोरिया के साथ सुलह का प्रयास नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने युद्ध में विभाजित देशों के बीच साझा राष्ट्र के विचार को खत्म करने के लिए उत्तर कोरिया के संविधान को फिर से लिखने का आह्वान किया। 

प्रमुख खबरें

Azerbaijan में भारतीय Ambassador Abhay Kumar ने राष्ट्रपति Ilham Aliyev को सौंपा परिचय पत्र

Royal Enfield ने पेश किया Classic 650 Hypershift एडिशन, 4.25 लाख रुपये है कीमत

CEC Gyanesh Kumar के कथित बचाव पर भड़कीं Congress और सपा, इस्तीफे की मांग

Maha Navami पर UP में 19 October को छुट्टी घोषित, CM Yogi का फैसला