North Korea ने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दागीं क्रूज मिसाइलें, सबमरीन वेपन सिस्टम का किया परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने पनडुब्बियों से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक बातचीत लंबे समय से ठप रहने के बीच उत्तर कोरिया अपनी सैन्य क्षमताओं का लगातार विस्तार कर रहा है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश की सेना ने बुधवार को अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दो तरह की मिसाइलों का परीक्षण किया।

दक्षिण कोरिया की सेना ने इन परीक्षणों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में कई हथियार परीक्षण किए हैं। इससे पहले उत्तर कोरिया ने 20 सितंबर और तीन अक्टूबर को अलग-अलग हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणालियों का परीक्षण किया था।

उत्तर कोरिया ने कहा था कि इन परीक्षणों का उद्देश्य ऐसे हथियारों का जखीरा तैयार करना है, जो दक्षिण कोरिया और जापान की मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने में सक्षम हो।

प्रमुख खबरें

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी