अमेरिका के नए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया ने ‘‘कड़ी’’ कारवाई की चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

सियोल। उत्तर कोरिया ने उसके नवीनतम मिसाइल परीक्षणों को लेकर देश के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर निशाना साधा और चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपने ‘‘टकराव वाले रुख’’ पर कायम रहता है तो उसके खिलाफ कड़ी एवं स्पष्ट कार्रवाई की जाएगी। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने विदेश मंत्रालय के एक अज्ञात प्रवक्ता के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा कथित हाइपरसोनिक मिसाइलों का प्रक्षेपण आत्मरक्षा के लिए किया गया एक उचित अभ्यास था।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 India Updates | 24 घंटों में भारत ने 2,64,202 नए मामले दर्ज, 315 लोगों की गयी जान

उत्तर कोरिया के प्रवक्ता ने अमेरिका पर ‘‘बदमाश जैसा’’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की नई मिसाइल का विकास उसकी सेना के आधुनिकीकरण के प्रयासों का हिस्सा है और यह किसी विशिष्ट देश को लक्षित नहीं करता है या इससे उसके पड़ोसी देशों की सुरक्षा को खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका जानबूझकर स्थिति को बिगाड़ रहा है कि जबकि अलग से प्रतिबंध लागू हैं और वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया की उचित गतिविधि का उल्लेख करके भी संतुष्ट नहीं है।

इससे पता चलता है कि वर्तमान अमेरिकी प्रशासन कूटनीति एवं संवाद पर जोर देने का दिखावा करके उत्तर कोरिया को अलग-थलग करने और उस पर दबाव बनाने की अपनी नीति में जुटा है...अगर अमेरिका ने ऐसा टकराव वाला रुख अपनाना जारी रखा तो, उत्तर कोरिया उसके खिलाफ कड़ी एवं स्पष्ट कार्रवाई करने को मजबूर हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच