उत्तर कोरियाई नौका ''गलती से'' दक्षिण कोरिया समुद्री सीमा में हुई दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

सियोल। दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में दाखिल हुई उत्तर कोरियाई नौका को पकड़ लिया गया और बंदरगाह ले जाया गया। इसमें चालक दल के तीन सदस्य भी थे। समाचार एजेंसी ‘योन्हप’ ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से कहा कि शनिवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर लकड़ी की एक नौका पूर्वी सागर (जापान सागर) में उत्तरी सीमा रेखा को पार कर गई।

उसने कहा कि चालक दल के सदस्यों और नौका को जांच के लिए दक्षिण कोरियाई सैन्य बंदरगाह ले जाया गया है। अभी तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि वे भाग कर आए हैं या अनजाने में यहां पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?