मोदी सरकार के कार्यकाल में ही पूर्वोत्तर मुख्यधारा में शामिल हो सका : J P Nadda

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

कोकराझार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर पूर्वोत्तर को ‘‘अलग-थलग’’ रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में ही पूर्वोत्तर मुख्यधारा में शामिल हो सका। नड्डा ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दलों को जनता के कल्याण की चिंता नहीं है और वे खुद को अनेक घोटालों में आरोपित होने से बचाने में लगे हैं। नड्डा ने बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जयंत बासुमतारी के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार द्वारा किए गए शांति समझौते के कारण क्षेत्र में शांति लौटी है। 

मोदी शासन के तहत विशेष रूप से बोडो उग्रवादी संगठनों के साथ हुए शांति समझौतों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में इस क्षेत्र में उग्रवादियों के हमलों और नागरिकों की मौत के मामलों में भारी कमी आई है। उन्होंने जनवरी 2020 के बोडो शांति समझौते का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह वही कोकराझार है जो आंदोलनों, जातीय संघर्ष, बंद, विस्फोट, नाकेबंदी, हड़ताल के लिए जाना जाता था। कोकराझार एक तरह से ‘आंदोलन’ का केंद्र बन गया था। लेकिन मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।’’ 

उन्होंने कहा कि शांति समझौते के तहत मोदी सरकार की ओर से 1500 करोड़ रुपये दिये गये हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,‘‘ पूर्वोत्तर के 70 फीसदी हिस्से से सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम हटा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी आज के ‘अच्छे दिन’ की प्रशंसा करने के लिए अतीत के ‘बुरे दिन’ को याद करना होगा।’’ नड्डा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए पांच लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के तेजी से विकास के लिए ‘लुक ईस्ट’ नीति को ‘एक्ट ईस्ट’ नीति में बदला गया। 

भाजपा नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इस क्षेत्र का 70 बार दौरा किया, जो पिछले सभी प्रधानमंत्रियों की कुल यात्राओं से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले एक दशक में 680 बार उत्तर पूर्व का दौरा किया है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस से लेकर राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी से लेकर द्रमुक और अन्य विभिन्न दलों के विपक्षी नेताओं के नाम भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये घोटाले जमीन के अंदर (कोयले) से लेकर अंतरिक्ष तक (5जी) के बीच हुए।’’ 

नड्डा ने राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने और तीसरी बार केंद्र में भाजपा नीत सरकार बनाने का आह्वान करते हुए लोगों से कहा, ‘‘इन लोगों को आपकी (जनता) चिंता नहीं है, बल्कि ये आपसे वोट मांग रहे हैं ताकि खुद को और अपने परिवार को बचा सकें।’’ उन्होंने लालू प्रसाद जैसे नेताओं के जमानत पर बाहर होने और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन जैसे अन्य नेताओं के अब भी सलाखों के पीछे होने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘विपक्षी नेता या तो जमानत पर हैं या जेल में हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

बाद में दरांग-उदलगुड़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गतरौता में दूसरी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में ‘राजनीति का चरित्र, परिऔर कामकाज का तरीका’ बदल गया है। उन्होंने दावा किया कि दरांग और उदलगुड़ी के लोग अब मोदी सरकार में शांति और विकास देख रहे हैं जिसके बारे में पहले सोचा भी नहीं जाता था। इस संसदीय क्षेत्र से भाजपा के दिलीप सैकिया दूसरी बार लोकसभा में जाने के लिए मैदान में हैं। नड्डा ने कहा, ‘‘यहां इस तरह की सोच थी कि कभी कुछ नहीं बदलेगा। बोडोलैंड आंदोलन हमेशा जारी रहेगा। लोगों को इसके साथ रहना होगा।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान