पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कोविड मरीजों की देखभाल के लिए असम सरकार को 21 रेल डिब्बे सौंपे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए शुक्रवार को असम सरकार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर 21 कोविड देखभाल डिब्बे सौंपे। एनएफआर ने एक विज्ञप्ति में बताया कि डिब्बों में ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा भी रहेगी और इनमें कोविड-19 से पीड़ित हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें: आईएनएस विक्रमादित्य में लगी अचानक आग, सभी कर्मियों को सुरक्षित निकाला गया

विज्ञप्ति के मुताबिक असम सरकार ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से राज्य के विभिन्न स्थानों पर 150 कोविड देखभाल रेल डिब्बे तैयार करने का आग्रह किया था। जरूरत के आधार पर राज्य में विभिन्न स्थानों पर ये डिब्बे लगाए जाएंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि इससे पहले नगालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन पर कोविड मरीजों की देखभाल के लिए 10 बोगियां लगाई गई थीं और इन्हें राज्य सरकार को सौंप दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Trump की पार्टी हारी, मस्क ने कौन सा पोस्ट हटा दिया?

Gaffar Market आग के बाद CTI ने की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग

ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NVS-03 सैटेलाइट ने बढ़ाई NAVIC की ताकत!

Prabhasakshi NewsRoom: Diwali से पहले DRDO ने टेस्ट किया सबसे बड़ा पटाखा, Pralay Missile के सफल परीक्षण ने उड़ाए दुश्मनों के होश