Olympic पोडियम पर भावुक हुए नॉर्वे के स्टार बायथलीट, कांस्य जीत के बाद निजी जीवन का सच बताया

By Ankit Jaiswal | Feb 11, 2026

नॉर्वे के स्टार बायथलीट स्टुर्ला होम लाग्रेड के लिए यह दिन खेल से कहीं आगे निकल गया हैं। मिलानो कॉर्टिना ओलंपिक में पुरुषों की 20 किलोमीटर इंडिविजुअल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के कुछ ही पलों बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने दर्शकों और खेल जगत दोनों को भावुक कर दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, लाग्रेड ने यह सच एक सप्ताह पहले ही अपनी प्रेमिका को बताया था और उसे अपने जीवन का सबसे कठिन सप्ताह बताया हैं। उनका कहना था कि निजी जीवन में उन्होंने जो कुछ खोया है, उसके सामने यह पदक बहुत छोटा लग रहा हैं और पिछले कुछ दिनों में खेल उनके लिए प्राथमिकता नहीं रहा हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लाग्रेड एक निशाना चूक गए थे और स्वर्ण पदक से 48.3 सेकंड पीछे रहे हैं। उनके ही साथी खिलाड़ी योहान-ओलाव बोटन ने क्लीन शूटिंग करते हुए अपने ओलंपिक डेब्यू में स्वर्ण पदक जीता हैं, जबकि फ्रांस के एरिक पेरो ने रजत पदक हासिल किया।

यह लाग्रेड का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक रहा, इससे पहले वह बीजिंग 2022 में रिले स्पर्धा में स्वर्ण जीत चुके हैं। इसके बावजूद पदक समारोह के दौरान वह जश्न मनाने के बजाय रोते नजर आए और साथियों से गले मिलते दिखे।

बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रूप से सच बताना उनका खुद का फैसला था। उनका मानना है कि पूरी सच्चाई सामने रखकर ही वह एक अच्छा उदाहरण पेश कर सकते हैं और शायद इससे उन्हें निजी जीवन में माफी मिलने की कोई उम्मीद बन सके। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी बातों से टीम के साथी बोटन की उपलब्धि पर असर न पड़े।

नॉर्वे के अखबार वीजी से बातचीत में लाग्रेड ने कहा कि गलती स्वीकार करना ही उनके लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है और वह अपनी गलतियों से भागना नहीं चाहते। ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर यह भावनात्मक स्वीकारोक्ति खेल उपलब्धि से ज्यादा मानवीय पहलू को सामने लाती नजर आई।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ