लॉकडाउन का पालन नहीं करना कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहा: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

नयी दिल्ली।  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि कुछ लोगों द्वारा लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना और इसे हल्के में लेना इस यह लड़ाई को कमजोर कर रहा है। नड्डा ने बुधवार को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों एवं जिला अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओें से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ पूरा देश ‘कोविड-19’ की चुनौती का सामना करने में असीम हिम्‍मत, दृढ़ता और संयम का परिचय दे रहा है लेकिन कुछ लोग कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को हलके में ले रहे हैं और लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर कर रहा है। ’’ नड्डा ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी ने 11 उच्चाधिकार टीम का गठन किया है जो इस महामारी के रोकथाम से जुडी हर रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तबलीगी जमात के मुख्यालय मरकज निजामुद्दीन में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाग लेने वालों में अनेकों लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और छह लोगों की संक्रमण के कारण तेलंगाना में मौत की खबरे आई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जहां पूरी दुनिया में तबाही मचाने में जुटी है, ऐसे में हमें एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा होना है। 

इसे भी पढ़ें: मंत्री आलमगीर ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, BJP ने बर्खास्तगी और देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की