Prajatantra: बीजेपी-कांग्रेस नहीं, अब दिल्ली में दो बिहारियों की फाइट, मामला हो सकता है टाइट

By अंकित सिंह | Apr 15, 2024

राजनीतिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कन्हैया कुमार को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। "टुकड़े-टुकड़े गैंग" फिर सुर्खियों में आ गया है। कन्हैया कुमार बिहार से टिकट चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की, जिसमें पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व सांसद उदित राज को उत्तर पश्चिम दिल्ली-एससी सीट से मैदान में उतारा है।

अपने-अपने दावें

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं... इस फैसले से देश को संदेश जाएगा कि हम लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ रहे हैं... हम न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उत्तर पूर्वी दिल्ली से उनके खिलाफ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोगों से मिल रहा हूं और अपने काम के आधार पर वोट मांग रहा हूं। किसी को मेरे खिलाफ आना ही था लेकिन कांग्रेस की मानसिकता ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।' क्या कांग्रेस पार्टी में देश की सेना और संस्कृति का सम्मान करने वाला कोई नहीं है, जिसे वे टिकट दे सकें?... जो भी (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) आएंगे वे 40 दिन के दौरे पर हैं और वे हमारे क्षेत्र में किए गए 14,600 करोड़ रुपये के काम को जरूर देखेंगे।

कैसे फाइनल हुआ नाम

बताया जा रहा है कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कई उम्मीदवार टिकट की रेस में थे। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली का नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा संदीप दीक्षित का भी इस सीट से नाम काफी चर्चाओं में चल रहा था। लेकिन राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार की पैरवी की। इसके बाद कांग्रेस ने कन्हैया कुमार के नाम पर अपनी मूहर लगा दी। कन्हैया कुमार को लेकर भी पिछले कई दिनों से अटकलें का दौर चल रहा था। इसके अलावा भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौड़ का भी नाम चर्चाओं में था। ऐसे में माना जा रहा है कि कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतार कर कांग्रेस ने मनोज तिवारी के खिलाफ बड़ा दांव चला है। कन्हैया कुमार मनोज तिवारी पर जबरदस्त दबाव भी बनाए रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: किसके इशारे पर काम कर रही ED-CBI? बंगाल में मोदी-ममता के बीच आर-पार की लड़ाई

रोचक हुआ मुकाबला

नॉर्थईस्ट दिल्ली सीट पर अब मुकाबला बिहारी बनाम बिहारी हो चुका है। मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार बिहार से आते हैं। पूर्वांचल और बिहार के लोगों को साधने की कोशिश दोनों ओर से की जा रही है। नॉर्थईस्ट दिल्ली में प्रवासियों की संख्या जबरदस्त है। इसके अलावा यह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण वाला इलाका है। 2020 के दिल्ली दंगे भी यही हुए थे। सीलमपुर, मुस्तफाबाद, बाबरपुर, करावल नगर जैसे क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। ऐसे में यहां धार्मिक ध्रुवीकरण की भी संभावना बन सकती है। मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार दोनों चर्चित चेहरे हैं। टीवी के स्तर माने जा सकते हैं ऐसे में मुकाबला रोचक हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला