लंबित आपराधिक मामले के बारे में जानकारी नहीं देने वाला कर्मचारी नियुक्ति का हकदार नहीं :न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामले में कभी झूठी घोषणा करने वाला या तथ्य को दबाने वाला कर्मचारी ‘‘अधिकार के तौर पर’’ नियुक्ति का हकदार नहीं है।

दरअसल, नियुक्ति के लिए आवेदन सौंपने के वक्त कर्मचारी ने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामले का खुलासा नहीं किया था। न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि यहां सवाल यह नहीं है कि क्या कर्मचारी तुच्छ प्रकृति के विवाद में संलिप्त है और क्या वह इसके बाद बरी हुआ है या नहीं, बल्कि यह ‘‘विश्वास’’ के बारे में है।

न्यायालय का यह फैसला नियोक्ता राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की एक याचिका पर आया है, जिसने बर्खास्तगी आदेश को रद्द करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।

प्रमुख खबरें

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन