Jagannath Rath Yatra 2026: सिर्फ मंदिर दर्शन की भूल न करें, इन फेमस जगहों के बिना अधूरी है यात्रा

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2026

जुलाई के महीने में जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा में लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में अगर आप भी पुरी की रथयात्रा में जा रहे हैं, तो आसपास की जगहों पर जरूर जाना चाहिए। अगर आप भी इतनी दूर से मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो सिर्फ पुरी में मंदिर के दर्शन न करें, बल्कि साथ ही अन्य फेमस जगहों को भी एक्सप्लोर करें। इस तरह से आपकी उड़ीसा यात्रा भी पूरी हो जाएगी और आप इन जगह को भी एंजॉय कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Travel: खूबसूरत वादियां बन सकती हैं काल! Landslide-बाढ़ का Red Alert, इन जगहों से रहें दूर

उड़ीसा की फेमस चीजें

सिर्फ पुरी ही नहीं बल्कि उड़ीसा की काफी सारी चीजें फेमस हैं। लोग इन चीजों को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

जगन्नाथ मंदिर

समुंदर का किनारा और बीच

महाप्रसाद

सी-फूड

भुवनेश्वर का मुक्तेश्वर मंदिर

बिंदुसागर लेकर भुवनेश्वर

लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर

पुरी के मंदिर के अलावा इन जगहों को करें एक्सप्लोर

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने के अलावा आपको चिल्का झील जाना चाहिए। यहां पर राजहंस द्वीप और इरावाडी डॉल्फिन की सैर करें। डॉल्फिन पार्क और बर्ड सेंचुरी देखें, हालांकि इन जगहों पर जाने के लिए आपको बोट की जरूरत पड़ेगी। आप 4 से 5 घंटे में इन सभी चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पुरी बीच

पुरी जाने के साथ ही आपको पुरी बीच जरूर जाना चाहिए। इसको स्वर्ग द्वार भी बोला जाता है। यहां पर लोकल मार्केट और सैंड आर्ट का भी मजा ले सकते हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर

पुरी से 35 किमी दूर कोणार्क का सूर्य मंदिर है। यह जगह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। कोणार्क मंदिर को देखे बगैर आपकी पुरी की यात्रा अधूरी मानी जाएगी।

गुंडीचा मंदिर

गुंडीचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ का बगीचा बोला जाता है। रथ यात्रा के दौरान भगवान गुंडीचा मंदिर में 7 दिनों तक विश्राम करते हैं।

इतने दिन की प्लान करें ट्रिप

जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए 3 से 4 दिन की ट्रिप पर्याप्त होगी। इस बीच मंदिर में दर्शन के साथ ही आप लोकल साइट सीइंग आराम कर सकते हैं। वहीं रथ यात्रा के दौरान अधिक भीड़ होने के कारण आपको इन सारे टूरिस्ट स्पॉट्स पर एक अलग ही एक्सपीरियंस होगा।

महाप्रसाद लेना न भूलें

मंदिर एरिया में बने आनंद बाजार को जरुर एक्सप्लोर करें। यहां दुनिया का सबसे बड़ा टेंपल किचन है। यहां पर मिट्टी के बर्तनों में लकड़ी की आंच पर खाना पकाया जाता है। यहां पर यूनिक ट्रेडिशनल तरीके से पकाया गया खाना हर रोज हजारों श्रद्धालु खाते हैं। 

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा