Budget Session में शामिल होने के लिए नहीं मिली बेल, तिहाड़ जेल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सांसद इंजीनियर राशिद

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

जम्मू-कश्मीर के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सांसद शेख अब्दुल रशीद तिहाड़ जेल में कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया है। राशिद की पार्टी अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के नेता भी श्रीनगर के प्रताप पार्क में अपने नेता के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भूख हड़ताल करेंगे। इंजीनियर राशिद के नाम से मशहूर राशिद 2017 के आतंकी-फंडिंग मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तारी के बाद 2019 से जेल में बंद है। 22 जनवरी को राशिद ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपनी जमानत याचिका पर फैसला लेने की मांग की, जो एक ट्रायल कोर्ट में लंबित है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बैंक फुटबॉल अकादमी ने कश्मीर के युवाओं के लिए ट्रायल आयोजित किए

एआईपी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने राशिद के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठने की योजना बनाई है। राशिद, तिहाड़ जेल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। राशिद पिछले साल बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे, उन्होंने उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन को हराया था। उमर अब्दुल्ला अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार