भारत या अमेरिका ने नहीं, हमने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी: नवाज शरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के संकटों के लिए शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान पर परोक्ष निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे देश की परेशानियों के लिए न तो भारत जिम्मेदार है और न ही अमेरिका, बल्कि ‘‘हमने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी’’ है।’’

शरीफ ने कहा, ‘‘आज पाकिस्तान (अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिहाज से) जिस स्थिति में है, उसके लिए भारत, अमेरिका या अफगानिस्तान जिम्मेदार नहीं है। असलियत में तो हमने अपने पैरों पर स्वयं कुल्हाड़ी मारी है... उन्होंने (सेना ने) 2018 के चुनावों में धांधली करके इस देश पर एक चयनित (सरकार) थोप दी, जिसके कारण आम जनता परेशान हुई और अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो गई।’’

उन्होंने सैन्य तानाशाहों को वैध ठहराने के लिए न्यायाधीशों की आलोचना की और कहा, ‘‘जब वे संविधान तोड़ते हैं तो न्यायाधीश उन्हें (सैन्य तानाशाहों को) माला पहनाते हैं और उनके शासन को वैध ठहराते हैं। जब बात प्रधानमंत्री की आती है तो न्यायाधीश उसे पद से हटाने पर मुहर लगा देते हैं।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks