Uddhav, आंबेडकर के बीच बातचीत में शामिल नहीं हूं : शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के बीच होने वाली किसी भी बातचीत में शामिल नहीं हैं। इस साल 23 जनवरी को शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए ने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गठबंधन की घोषणा की थी। इस कदम को राज्य में निकाय चुनावों से पहले दलितों का समर्थन जुटाने के ठाकरे के प्रयास के रूप में देखा जा रहा था। ठाकरे की पार्टी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का हिस्सा है जिसमें राकांपा और कांग्रेस भी हैं।

प्रमुख खबरें

Kartik Maas में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, पालन करें ये जरूरी नियम

बेवर्ली हिल्स में Ranbir Kapoor से मिला ये विदेशी फैन, एक्टर ने ऐसा क्या कहा जो वायरल हो गया?

ब्रिक्स संसदीय मंच है शांति और न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था का संकल्प

Rajasthan Panchayat Elections: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.27% वोटिंग दर्ज