Women Health: सिर्फ पीरियड बंद होना नहीं, Womens Health से जुड़े ये हैं मेनोपॉज के असली Symptoms

By अनन्या मिश्रा | Jan 27, 2026

किसी भी महिला की जिंदगी में मेनोपॉज एक ऐसा पड़ाव होता है, जब शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान ओवरीज धीरे-धीरे एग रिलीज करना बंद कर देती है। वहीं पीरियड्स आना भी बंद हो जाता है। मेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है। जिसका असर महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। हालांकि कई महिलाओं को लगता है कि मेनोपॉज का संबंध सिर्फ फर्टिलिटी और पीरियड्स से है, लेकिन ऐसा नहीं है। मेनोपॉज के कारण से शरीर के कई फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। यहां तक कि इसका असर महिलाओं को बोन हेल्थ औक हार्ट पर भी होता है।

इसे भी पढ़ें: Women's Wellness Secret: 30 के बाद शरीर के इन 2 अंगों पर करें Tapping, Health पर होगा Magic

पेरिमेनोपॉज के लक्षण

कई महिलाओं को पेरिमेनोपॉज के दौरान कानों में खुजली होती है। दरअसल, हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव का असर आपकी त्वचा पर होता है। एस्ट्रोजन के लेवल में होने वाले ड्रॉप की वजह से कानों में खुजली हो सकती है।

एस्ट्रोजन के लेवल में होने वाली कमी का असर सर्कुलेशन और नर्व्स पर भी होता है। इसके कारण से आपको कानों में घंटी बजने या फिर किसी और तरह की तेज आवाज सुनाई दे सकती है।

हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से पैनिक अटैक और एंग्जायटी आ सकते हैं। अगर आपको पहले भी पैनिक अटैक या एंग्जायटी जैसी समस्याएं नहीं हुई हैं, तो इस दौरान आपके साथ ऐसा हो सकता है।

एस्ट्रोजन में कमी की वजह से कान के अंदर के फंक्शन पर भी इसका असर होता है। जिस कारण से कुछ महिलाओं को चक्कर आने लगते हैं।

कई महिलाओं को पेरिमेनोपॉज में ऐसा फील होता है कि उनका दिल काफी तेजी से धड़क रहा है। एस्ट्रोजन में उतार-चढ़ाव का हमारी हार्ट रिदम पर होता है।

इस समय पर हार्मोनल इंबैलेंस के कारण से मूड स्विंग्स होने लगते हैं। कई बार छोटी सी बात पर बहुत गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

एस्ट्रोजन की कमी की वजह से इंफ्लेमेशन, अकड़न और जोड़ों में दर्द हो सकती है।

एक्सपर्ट की मानें, तो पेरिमेनोपॉज में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद