Travel Tips: सिर्फ देवभूमि नहीं, उत्तराखंड के इन 5 बड़े शहरों में छिपा है संस्कृति और सौंदर्य का खजाना

By अनन्या मिश्रा | Nov 05, 2025

जब भी देश के खूबसूरत पहाड़ी राज्यों में घूमने की बात होती है, तो लोग सबसे पहले उत्तराखंड का नाम लेते हैं। साल 2000 में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना था। उत्तराखंड को कई लोग 'देव भूमि' के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है, कुमाऊं और गढ़वाल। जब भी उत्तराखंड में घूमने की बात होती है, तो कई लोग मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश, औली या चकराता जैसी जगहों का नाम लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kerala Romantic Getaways: केरल बना कपल्स का नया ड्रीम डेस्टिनेशन, हनीमून के लिए चुनें ये खास रोमांटिक जगहें

देहरादून

बता दें कि उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहरों में पहला नाम देहरादून शहर का आता है। यह उत्तराखंड की राजधानी होने के साथ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। देहरादून को 'दून घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ऐतिहासिक महत्व और कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। इस शहर को शिक्षा का केंद्र भी माना जाता है, क्योंकि इस शहर में कई प्रतिष्ठित स्कूल और कॉलेज हैं।

मुख्य आकर्षण

टपकेश्वर मंदिर

मालसी डियर पार्क

सहस्त्रधारा

रॉबर्स गुफा

हरिद्वार

उत्तराखंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर हरिद्वार है। गंगा नदी के तट पर स्थित हरिद्वार भारत के पवित्र और आध्यात्मिक शहरों में से एक है। यह शहर हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला पूरी दुनिया में फेमस है। हरिद्वार में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। हरिद्वार शहर गंगा आरती के लिए फेमस मानी जाती है।

मुख्य आकर्षण

हर की पौड़ी

मनसा देवी मंदिर

चंडी देवी मंदिर

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

हल्द्वानी

हल्द्वानी उत्तराखंड का तीसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। हल्द्वानी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। काठगोदाम से लेकर गौला बांध तक हल्द्वानी फैला हुआ है। इसके अलावा इस शहर को कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। हल्द्वानी से नैनीताल की दूरी करीब 43 किमी है।

मुख्य आकर्षण

शीतला देवी मंदिर

गौला बांध

हिडिंबा पर्वत

कालीचौड़ मंदिर

रुड़की

रुकड़ी शहर को उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ आई आई टी रुकड़ी के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। यह उत्तराखंड का एक ऐसा शहर है, जोकि दो नदियों गंगा और यमुना नदी के बीच स्थित है। रुकड़ी खूबसरत शहर होने के साथ ही अपने फेमस पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। 

मुख्य आकर्षण

क्रिस्टल वर्ल्ड

पिरान कलियार शरीफ

सोलानी पार्क

अपर गंगा कैनाल

रुद्रपुर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित रुद्रपुर राज्य का 5वां सबसे बड़ा शहर है। वहीं यह शहर कुमाऊं मंडल का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। माना जाता है कि इस खूबसूरत शहर का निर्माण राजा रुद्र चंद ने किया था। इस खूबसूरत शहर को कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। रुद्रपुर अपनी खूबसूरती के अलावा आध्यात्मिकता, मृद्ध इतिहास और स्थानीय परंपरा के लिए फेमस है।

मुख्य आकर्षण

मोटेश्वर महादेव मंदिर

अटरिया मंदिर

लेक पैराडाइज

प्रमुख खबरें

Leonardo da Vinci Death Anniversary: Mona Lisa की एक मुस्कान ने दुनिया को भुला दिए Leonardo da Vinci के ये महान आविष्कार

Jammu-Kashmir में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा कौशल प्रशिक्षण अभियान, बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब!

ईरान की धमकियों से बौखलाए तुर्की ने बनाया दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन, बिना GPS नेविगेट करेगा, वीआईपी लोगों के लिए बड़ा थ्रेट