इमरान को उबाऊ न बनने देना सबसे बड़ा काम था : जीशान अय्यूब ने ‘स्कूप’ में अपनी भूमिका पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

वेब सीरीज ‘स्कूप’ में एक अखबार के प्रधान संपादक इमरान सिद्दीकी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जीशान अय्यूब ने कहा कि निर्देशक हंसल मेहता के स्पष्ट निर्देश थे कि यह किरदार उपदेश देने वाला नहीं बल्कि मानवीय हो।सच्चाई और ईमानदारी की बात करने वाले पत्रकार के रूप में अपनी सराही गयी भूमिका के बारे में अभिनेता ने कहा कि यह “सबसे बड़ा काम” था। ‘स्कूप’ वेब सीरीज मुंबई के एक अखबार की वरिष्ठ अपराध संवाददाता जागृति पाठक (करिश्मा तन्ना) की कहानी पर आधारित है, जो अपने प्रतिद्वंद्वी जयदेब सेन (प्रोसेनजीत चटर्जी) की हत्या का आरोप लगने के बाद सुर्खियों में आती है और उसे अपने अखबार के मृदुभाषी संपादक इमरान का समर्थन मिलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात का डर था कि लोग यह सोचना न शुरू कर दें कि ‘अरे यार, ये ज्ञान दे रहा है’।’’ ‘नो वन किल्ड जेसिका’ से 2011 में अपना फिल्मी कॅरियर शुरू करने वाले जीशान को यह बात अच्छी लगी कि ‘स्कूप’ में उनके संवाद सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर लोग इमरान जैसा बॉस चाहते हैं।मुझे उम्मीद है कि उन्हें मिलेगा।’’ ‘स्कूप’ में पहली बार जीशान और उनकी पत्नी रसिका अगाशे ने साथ काम किया है। हालांकि वे नाटकों में हमेशा साथ दिखते रहे हैं। रसिका ने वेब सीरीज में महिला कारावास की अपशब्द बोलने वाली सख्त पुलिस कर्मी का किरदार अदा किया है।

प्रमुख खबरें

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा

Rahul Gandhi पर प्रपत्र-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नाम से झूठ बोलने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ Coal Levy Scam: EOW ने MLA देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों पर पेश किया पूरक चालान

Mumbai Police ने MP से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दबोचा, APK फाइलों से की 15.75 करोड़ की ठगी