Detox Drink: Diet-Workout से नहीं घट रहा वजन, 3 हफ्ते पिएं ये Green Juice, 5 किलो Fat हो जाएगा गायब

By अनन्या मिश्रा | Jan 24, 2026

अगर आप भी बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं और आपने वजन कम करने के लिए अभी तक वर्कआउट, डाइटिंग और कई तरह के महंगे उपाय करके देख लिया है। लेकिन इसके बाद भी आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप वजन कम करने के लिए प्रकृति की शक्ति पर भी भरोसा कर सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 4 चमत्कारी हरे पत्तों से बने खास डिटॉक्स जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि वजन कम करने का प्राकृतिक समाधान साबित हो सकता है। बता दें कि यह जादुई ड्रिंक जिद्दी फैट को कम करता है और लिवर को डिटॉक्स करके पूरे शरीर को हेल्दी बनाता है।

इसे भी पढ़ें: रोज 15 मिनट Surya Namaskar और प्राणायाम, बढ़ेगी Immunity, दूर होगी Vitamin D की कमी

ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

पालक के पत्ते

नीम के पत्ते

धनिया के पत्ते

पुदीना के पत्ते

ड्रिंक बनाने का तरीका

इन सभी पत्तों को थोड़ी मात्रा में लेकर अच्छे से धोएं।

फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंडर या मिक्सी में पीस लें, जिससे कि स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।

आप इसको सीधे पी सकती हैं या फिर चाहें तो छानकर भी जूस निकाल सकती हैं।

इसको छानने के बाद गूदे को फेंके नहीं, इसको आप किसी अन्य व्यंजन में इस्तेमाल कर सकती हैं।

लगातार 21 दिनों तक खाली पेट यह जूस पिएं।

क्यों खास है डिटॉक्स ड्रिंक

डिटॉक्स ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है।

यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

यह आंतों को साफ करती है।

भूख और क्रेविंग्स को भी कंट्रोल करती है।

वहीं आपको 21 दिन में 5 किलो वेट कम करने में मदद मिलती है। 

पत्ते वेट लॉस में कैसे करते हैं मदद

नीम के पत्ते

नीम के पत्ते ब्लड को शुद्ध करने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाने जाते हैं। यह आंतरिक सूजन को कम करते हैं, जोकि वेट बढ़ाने का अहम कारण होता है।

पालक के पत्ते

पालक के पत्ते पोषक तत्वों और पालक से भरपूर होते हैं। पालक से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे क्रेविंग काफी कम होती है।

धनिया के पत्ते

धनिया के पत्ते पाचन में सुधार करते हैं और शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या को कम करते हैं।

पुदीना के पत्ते

पुदीना का जूस ताजगी देने का काम करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी शांत करता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record