बहुत अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं बचे, लिहाजा दीर्घकालिक लक्ष्य तय नहीं करता: छेत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम के साथ उनके अब बहुत अधिक मैच नहीं बचे है और यही वजह है कि वह दीर्घकालिन लक्ष्य तय नहीं कर रहे। छेत्री ने कहा कि अब से वह मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे। एआईएफएफ की एक विज्ञप्ति में छेत्री ने कहा कि मुझे पता है कि अब मुझे बहुत अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने हैं । मैं इसी वजह से मैच दर मैच रणनीति बनाऊंगा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले इस स्ट्राइकर ने कहा कि फिटनेस का स्तर बनाये रखने के लिये उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हम ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य एएफसी एशियाई कप चीन 2023 के लिये क्वालीफाई करना है। हमें इसके लिये लगातार प्रयास करने है। टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और हम चीन को हरा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला विश्व कप 2023 की मेजबानी की दौड़ में 8 देश

भारत के फीफा विश्व कप क्वालीफायर में पांच मैचों में तीन अंक है और अब उसे 26 मार्च को कतर से खेलना है। अगले साल के लक्ष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह बेहतर इंसान बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बड़े वादे नहीं करता लेकिन पहले से शांतचित्त होना चाहता हूं। मैं अधिक पढना और अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं। खान पान की स्वस्थ आदतें रखना और देश दुनिया के बारे में जानना चाहता हूं।

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप