नेपोटिस्म के दम पर नहीं बल्कि अपने अभिनय के दम पर रणवीर सिंह ने बनाया खुद को सुपरस्टार

By रेनू तिवारी | Jul 06, 2020

ठीक एक साल पहले, 6 जुलाई को रणवीर सिंह के 34 वें जन्मदिन पर, उनके आगामी कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक  रिलीज किया गया था। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने बहुत मेहनत की। अभिनेता रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए पूरी तरह से दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के रूप में बदल गये। फिल्म के पहले लुक को  देखकर लग रहा था कि रणवीर एक विजेता बनकर उभरेंगे। रणवीर सिंह ने पर्दे पर खिलजी, बाजीराव, रामलीला के राम, गलीबॉय के मुराद सहित कई दमदार किरदार पर्दें पर निभाए हैं जिसकी वजह से रणवीर सिंह को बहुमुखी अभिनेताओं में से एक माना जाता हैं। आइये आपको रणवीर सिंह के द्वारा निभाए गये दमदार किरदारों के बारे में बताते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मलाइका लेती हैं स्पेशल ड्रिंक, 46 की उम्र में फिट कहने की बताई रेसिपी


बैंड बाजा बारात (2010)  

यशराज फिल्म्स की बैंड बाजा बारात (2010) में उनकी पहली भूमिका एक सिंपल से लड़के की थी जिसे रणवीर ने काफी सादगी से निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था। फिल्म में रणवीर का किरदार एक ऐसे लड़के का था मुंबई में काम करन वाले और कम पैसे में गुजारा कर रहे लड़के वाला हैं। ये लड़का थोड़ा दूसरे दिमाक का भी है ौर काफा रोमांटिक भी हैं।

 

लुटेरा (2013) 

बैड बाजा बारात के तीन साल बाद रणवीर सिंह ने लुटेरा के साथ वापसी की। विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी अच्छा बताया। फिल्म में रणवीर सिंह के काम को काफी पसंद किया गया। अमेरिकी लेखक ओ हेनरी के प्रसिद्ध किताब द लास्ट लीफ पर आधारित, फिल्म लुटेरा में रणवीर ने असाधारण संयम के साथ एक जटिल भूमिका निभाई थी। भूमिका, बहुत कम संवादों के साथ, रणवीर को अपनी आंखों और शरीर की भाषा के साथ संवाद करने की आवश्यकता थी। एक बेचैन और उद्दाम व्यक्ति होने की उनकी सार्वजनिक छवि के साथ, यह एक पूर्ण प्रस्थान था। दुर्लभ परिपक्वता और कमाल के अभिनय के साथ, रणवीर ने यह साबित कर दिया कि दूसरे स्तर के कलाकार हैं।

 

गोलियॉं की रासलीला राम-लीला (2013)

संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियॉं की रासलीला राम-लीला (2013) के बाद रणवीर सिंह के करियर में जैसे पर लग गये हो। संजय लीली भंसाली ने गुजराती रंग, भव्य सेट , डांस ओर मनोरंजन के साथ दर्शकों के सामने रामलीला परोसी जिसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। फिल्म सुपरहित हुई। एक बार फिर रणवीर सिंह को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के साथ ही बॉलीवुड को  दीपिका-रणवीर की एक सुपरहिट जोड़ी मिल गयी।

 

बाजीराव मस्तानी 2015

बाजीराव मस्तानी एक भारतीय ऐतिहासिक (मराठा युग) रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फ़िल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की माँ का किरदार निभाया है। रणवीर सिंह ने फिल्म में पेशवा बाजीराव 1 की भूमिका निभाते हुए, मराठा सेनापति का शानदार किरदार निभाया। इस फिलम के बाद ही यह साबित हो गया कि रणवीर सिंह एक मझे हुए कलाकार है जो हर तरह का किरदार पर्दे पर निभा सकता है। 

 

पद्मावत 2018

अपने अगले प्रोजेक्ट पद्मावत में, फिर से भंसाली के साथ, रणवीर सिंह ने अकल्पनीय काम किया। फिल्म पद्मावत में  एक खलनायक और खूंखार अल्लाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया। इस फिल्म में चित्तौड़ की प्रसिद्द राजपूत रानी पद्मिनी के साहस को दिखाया था। रणवीर के कंधे पर इस चरित्र को खतरनाक, महत्वाकांक्षी और दुर्भावनापूर्ण से साथ विश्वसनीय बनाने का बोझ था। रणवीर को महत्वाकांक्षा के पागलपन, अहंकार की अतार्किकता, इच्छा का सार, एक शासक की चालाक और जीत के बावजूद हार की उपेक्षा का चित्रण करना था।

 

गलीबॉय 2019

गली बॉय एक 2019 म्यूजिक ड्रामा फिल्म है, जो जोया अख्तर द्वारा निर्देशित और जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित है। यह फिल्म टाइगर बेबी फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन के बैनर तले रितेश सिधवानी, ज़ोया अख्तर और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं, और सहायक भूमिकाओं में कल्कि कोचलिन, सिद्धान्त चतुर्वेदी, विजय वर्मा, अमृता सुभाष और विजय राज हैं। भारतीय स्ट्रीट रैपर्स डिवाइन और नाएज़ी के जीवन से प्रेरित फिल्म मुंबई के धारावी मलिन बस्तियों से एक महत्वाकांक्षी सड़क रैपर की कहानी है। इस फिल्म में रणवीर ने खुद ही स्ट्रील बॉय की तरह रैप किया था।

 

रणबवीर सिंह को आज सुपरस्टार बनाने वाले ये फिल्में हैं। इन फिल्मों ने रणवीर सिंह ने पर्दे पर किरदार को जिंदा कर दिया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

स्वार्थ नहीं, जुड़ाव ही समाज की पहचान, Gorakhpur में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने दिया सद्भाव का मंत्र

T20 World Cup में Steve Smith की धमाकेदार एंट्री, चोटिल खिलाड़ी की जगह Australia Squad में शामिल

Rajkummar Rao ने अपने बदले Look पर तोड़ी चुप्पी, Trolls को दिया जवाब, बोले- Nikam के लिए ये जरूरी था

Rajnath Singh ने सेट किया New Target, बोले- 5 साल में चाहिए Made in India एयरो इंजन