RBI सरकार का ही हिस्सा, संस्थान की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2018

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रिजर्व बैंक सरकार का ही अंग है, इसलिए उसे सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण का समर्थन करना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने एक संस्थान के रूप में रिजर्व बैंक को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है जब स्वायत्तता और परिचालन निष्ठा समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार के साथ मतभेद के कारण उर्जित पटेल ने गर्वनर पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। सरकार ने पटेल की जगह पूर्व नौकरशाह शक्तिकांत दास को नया गवर्नर बनाया है जो नोटबंदी के दौरान सरकार के प्रमुख वक्ताओं में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: RBI की स्वायत्तता, विश्वनीयता बनाये रखने का प्रयास करूंगा: शक्तिकांत दास

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री ने यह सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया कि हमें एक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली विकसित करनी है जो निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी लाये और ऐसी प्रणाली जिसमें सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय सभी संस्थानों पर बाध्यकारी हो। उन्होंने कहा कि अगर आरबीआई पूरी तरह स्वायत्त रहना चाहता है तब उसे अर्थव्यवस्था की समस्याओं के लिये जिम्मेदार ठहराना चाहिए न कि वित्त मंत्रालय को। गडकरी ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि अगर सरकार देश की आर्थिक स्थिति के लिये जिम्मेदार है तब आरबीआई कैसे स्वायत्त संस्थान के रूप में काम कर सकता है?।

यह भी पढ़ें: नगरीकरण में नयी सोच, स्वस्थ तरीकों के समावेश की आवश्यकता: कांत

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय एक स्वायत्त निकाय हो सकता है। आरबीआई भी स्वायत्त निकाय है लेकिन इसका मतलब नहीं है कि आरबीआई 100 प्रतिशत नीतिगत निर्णय स्वयं से ले।’’ फंसे कर्ज मामलों के समाधान के लिये ऐसी नीति लायी जाए जो दूसरों का भी ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि व्यापार चक्र में ऊपर-नीचे चीजें होती हैं लेकिन अगर कंपनी के लिये बुरा दौर आता है, उस स्थिति में उनका समर्थन किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ