राज ठाकरे ने वापस लिया अपना फैसला, मनसे कार्यकर्ताओं से बोले- हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए ईद का त्योहार

By अनुराग गुप्ता | May 02, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने यूटर्न लेते हुए सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से 3 मई को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने की अपील की है। दरअसल, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को मस्जिदों से 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से 3 मई को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें: धर्मनिरपेक्षता के असल मायनों को समझें, समाज में भेद पैदा करने वालों से सतर्क रहें

राज ठाकरे ने दिया था अल्टीमेटम

लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद उस वक्त गर्मा गया जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने 3 मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता