युवा, एकांतप्रिय, 'प्रतिभाशाली', राहुल गांधी नहीं बल्कि कांग्रेस का वो मायावी रणनीतिकार आज बहुत खुश होगा

By अभिनय आकाश | May 13, 2023

कर्नाटक में चुनावी फतह हासिल करने के लिए कांग्रेस ने नई रणनीतियां बनाईं। भाजपा के आरोपों का मुकाबला किया और सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे के रूप में भ्रष्टाचार का इस्तेमाल किया। जैसा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय लग रहा है, इसका श्रेय पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूनगोलू को जाता है। सुनील कानूनगोलू ने 2018 में भाजपा के लिए ठीक यही काम किया था। अभिनव अभियान रणनीतियों के साथ कांग्रेस को अपने उम्मीदवारों के चयन को लेकर सलाह दी। कुछ को छोड़कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को मुख्य रूप से सुनील कानूनगोलू की टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षणों के आधार पर चुना गया था।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में जो हुआ सो हुआ, यूपी में तो बन गई ट्रिपल इंजन की सरकार, योगी ने साधे सभी समीकरण

2014 में नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और भाजपा के एसोसिएशन ऑफ बिलियन माइंड्स (एबीएम) के प्रमुख के रूप में कार्य करते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में भाजपा के चुनाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें से सभी में भाजपा विजयी हुई। कर्नाटक के मूल निवासी कानूनगोलू का पालन-पोषण चेन्नई में हुआ था। उन्हें कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की योजना बनाने का श्रेय दिया जाता है। इस यात्रा ने महत्वपूर्ण चुनावों से पहले कांग्रेस को लोगों से जोड़ने में मदद की। 

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल