मैं राजभवन में तैनात मौजूदा पुलिस दल के साथ सुरक्षित नहीं : प.बंगाल के राज्यपाल बोस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस के मौजूदा दल की वजह से अपनी सुरक्षा को खतरा होने का अंदेशा है।

बोस ने पीटीआई- से कहा, मेरे पास कारण हैं, जिनकी वजह से मुझे लगता है कि मौजूदा प्रभारी और उनका दल मेरी निजी सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, मैंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सूचित किया कि राजभवन में कोलकाता पुलिस के साथ मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राज्यपाल भवन के सूत्रों ने बताया कि बोस ने राज्य सरकार से राजभवन में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार जासूसी किये जाने की शिकायत की और उन्हें लगता है कि वे बाहर के प्रभावशाली लोगों के कहने पर ऐसा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

IREF ने इराक को तीन जहाजों से 1.02 लाख टन Basmati Rice भेजा

Asian Games से चूके Abhishek Verma, अब 2028 Los Angeles Olympics पर साधा निशाना

Asian Champions Trophy: 5 खिताब जीतने वाली Indian Hockey Team अब Punjab में उतरेगी