भरोसे के लायक नहीं...ईरानी सांसद ने पाकिस्तान को बुरी तरह ठोका

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2026

ईरान अमेरिका के टकराव और उसके बीच नाम बटोरने की कोशिश में लगा हुआ पाकिस्तान एक बार फिर से ही पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज हो गया है और इस बार पाकिस्तान को एक्सपोज किया है ईरान ने जहां ईरान की तरफ से अब साफ तौर पर कह दिया गया है कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो भरोसे के लायक नहीं है और शांति समझौता करवाने के नाम पर पाकिस्तान खुद की जो ब्रांडिंग में लगा हुआ है। उसको भी अब ईरान ने तार-तार कर दिया है। ईरानी सांसद ने ही पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल ईरान के सांसद इब्राहिम रियाजी ने खुलकर कह दिया है कि पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए भरोसेमंद मध्यस्थ नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान खुद को ईरान और अमेरिका के बीच एक पुल के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है और लगातार खुद को पीसमेकर जैसी उपाधि देने की कोशिश में लगा है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को भेजा नया 'शांति प्रस्ताव', होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की पेशकश

 उसने कभी खुलकर उजागर नहीं किया। उन्होंने लेबनान और ब्लॉकेड एसेट जैसे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए अमेरिका के कई कमिटमेंट पूरे नहीं करने पर पाकिस्तान की चुप्पी को भी साधा है। ये सारी बातें इब्राहिम रियाजी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखी। पाकिस्तान हमेशा से ही डबल गेम के लिए बदनाम रहा है। कुछ दिन पहले अमेरिकी मीडिया में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए खतरा है। खासतौर पर पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर और अब ईरान भी सामने से खुलकर कह रहा है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। पाकिस्तान ने पहले भी कई बार कई मौकों पर अपने फायदे और लालच के लिए कई देशों को धोखा दिया है। जिसमें सबसे पहला शिकार बनते हैं उसके मुस्लिम ब्रदरहुड के देश जहां वो पहले तो मुस्लिम उम्मा की बात करता है। लेकिन जैसे ही उसके फायदे या लालच की बात सामने आती है। वो मुस्लिम ब्रदरहुड को भी बेच देता है। ऐसे में ईरानी सांसद की तरफ से आया यह बयान सिर्फ पाकिस्तान की आलोचना नहीं है बल्कि एक बड़ा संकेत भी है कि आने वाले समय में हो सकता है कि ईरान और अमेरिका की बातचीत मुश्किल हो जाए क्योंकि पाकिस्तान जैसा मध्यस्थ किसी काम का नहीं। जहां रिपोर्ट्स में अमेरिका के लिए भी वो खतरा है तो वहीं अब ईरान को भी उसके ऊपर भरोसा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

वैश्विक संकट के बीच भारत में कारोबारी विश्वास मजबूत, ASSOCHAM सूचकांक में 5.6 प्रतिशत सुधार

PM DHARA स्कीम को मिली मंजूरी, 51126 किमी नई Transmission Line से 135 GW बिजली की होगी सप्लाई

Nirav Modi के लंदन स्थित फ्लैट की बिक्री को UK Court ने दी हरी झंडी

Delhi में लागू होगा ITMS, कैबिनेट ने 1,789 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी