नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर: जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2017

वड़ोदरा। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि नोटबंदी सफल रही है और इससे ‘‘व्यापक और साफ सुथरी जीडीपी’’ की दिशा में पहल हुई है। जेटली ने यहां से 72 किलोमीटर दूर करनाली गांव में कहा, ‘‘बड़ी, साफ-सुथरी और वास्तविक जीडीपी हासिल करने की दिशा में नोटबंदी एक मजबूत और निर्णायक कदम था।’’ वित्त मंत्री ने एक सांसद के तौर पर आदर्श गांव बनाने के लिये बड़ोदरा जिले के करनाली और चंदोद गांवों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि देश डिजिटलीकरण की दिशा में बढ़ रहा है। देश में नोटबंदी का सकारात्मक असर रहा है और भारत कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ रहा है।

 

जेटली ने कहा, ‘‘नोटबंदी के फैसले के पीछे जो हमारा उद्देश्य था वह पूरा हो रहा है और बड़े पैमाने पर अनौपचारिक अर्थव्यवस्था औपचारिक होने की तरफ जा रही है जिससे कि एक व्यापक और साफ-सुथरी जीडीपी बन रही है।’’ नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले साल आठ नवंबर को उस समय चलन में रहे 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य कर दिया।

 

आर्थिक सर्वेक्षण में सर्वजनिन बुनियादी आय योजना (यूबीआई) के बारे में जेटली ने कहा, ‘‘यूबीआई एक विचार है जिस पर चर्चा होनी चाहिये और सभी राजनीतिक दलों को इस पर विचार करना चाहिये।’’ जेटली ने कहा कि वस्तु एवं सेवाकर और नोटबंदी दोनों को मिलाकर जो असर होगा उससे भारत सुधारों के नये रास्ते पर आगे बढ़ेगा और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था औपचारिक अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ेगी। ब्याज दर कटौती के मुद्दे पर जेटली ने कहा, ‘‘यह रिजर्व बैंक का कार्यक्षेत्र है। बैंकों ने हाल के दिनों में ब्याज दरों में कटौती की है। नोटबंदी की वजह से बैंकों में सावधि जमा राशि की बाढ़ सी आ गई है। बैंकों में सावधिक जमाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।’'

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Horoscope 03 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

खामेनेई की हत्या पर चुप्पी भारत की विदेश नीति की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल, Sonia Gandhi का केंद्र पर तीखा हमला

Middle East Conflict | अमेरिका ने जारी किया डेथ वारंट, अपने नागरिकों से इन 15 देशों को तुरंत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया

Shankar Mahadevan Birthday: Engineering छोड़ Shankar Mahadevan बने Music के जादूगर, रचा Breathless का इतिहास