'लाल डायरी में कुछ भी नहीं', Rajasthan में बोले खड़गे- विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA से घबराई भाजपा

By अंकित सिंह | Sep 06, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पार्टी रैली में भाजपा पर कांग्रेस और उसके नेताओं को गाली देने के अलावा कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में आठ साल के शासनकाल में भाजपा के पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने भाजपा की नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि उन्होंने केवल अमीरों और शक्तिशाली लोगों को फायदा पहुंचाया है, जबकि गरीबों और मध्यम वर्ग को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। खड़गे ने राजस्थान की जनता से आगामी चुनाव में कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो स्थिर और ईमानदार सरकार दे सकती है।

इसे भी पढ़ें: Sanatana Remark | सनातन धर्म पर विवाजदित टिप्पणी पर उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खड़गे के खिलाफ दर्ज कराई गयी FIR

खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार पूछती है कि 53 साल में कांग्रेस ने क्या किया? राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने भू-सुधार के साथ ही गरीबों के लिए बैंक के रास्ते भी खोल दिए। कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती, वह लोगों को मजबूत करने का काम करती है। लेकिन BJP सरकार के पास ऐसा करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को कांग्रेस द्वारा किए गए काम को मिटाने में खुशी मिलती है। लेकिन खुद मोदी सरकार की योजनाओं में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार के पास न गरीबों के लिए काम करने का हौसला है और न ही गरीबों के लिए योजनाएं लाने की फितरत है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान कहा कि विपक्षी पार्टियों का INDIA गठबंधन बनाने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की खास भूमिका है। INDIA नाम का गठबंधन बनने से हर कोई प्रभावित हुआ है चाहे PM मोदी हो, NDA हो, RSS हो या BJP हो। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया