क्या फिर बदलने वाला है कर्नाटक का मुख्यमंत्री ? बोम्मई बोले- कोई भी पद स्थाई नहीं

By अनुराग गुप्ता | Dec 20, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी उठापटक जारी है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि पद और रूतबा समेत इस दुनिया में कुछ भी स्थाई नहीं है। मुख्यमंत्री बोम्मई के इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई और उनके मुख्यमंत्री पद से हटने की अटकलें तेज हो गईं। मुख्यमंत्री बोम्मई हावेरी जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र शिग्गांव में रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भावुक हो गए। 

उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद है कि इस समय मैं मुख्यमंत्री हूं। मैं गृह मंत्री, सिंचाई मंत्री और फिर मुख्यमंत्री बना। पद स्थायी नहीं है, लेकिन मैं वही बसवराव हूं। कर्नाटक विधानपरिषद में भाजपा के प्रदर्शन के बाद ऐसी अटकलें लगना तेज हो गई कि मुख्यमंत्री बोम्मई को पद से हटाया जा सकता है। हाल ही में कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा को 25 में से 12, कांग्रेस को 11, जद (एस) को एक सीट हासिल हुई। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक का प्रस्तावित धर्मांतरण रोधी विधेयक: 10 साल तक की सजा का प्रावधान

घुटने की समस्या से जूझ रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कथित रूप से घुटने से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं और उनका विदेश में उपचार हो सकता है, लेकिन इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

India-US Relations पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, Marco Rubio ने गिनाए Defense और AI क्षेत्र में सहयोग के बड़े फायदे

PM Modi का बड़ा Target: Global Top 5 में शामिल हों भारतीय Banking और Pharma सेक्टर की दिग्गज कंपनियां

भारत बनेगा Global Manufacturing Hub, NITI Aayog ने चुने 12 मुख्य Sectors जो बदलेंगे देश की अर्थव्यवस्था

1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग, सेमीकंडक्टर से आत्मनिर्भरता, PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें