शरद पवार से मुलाकात के बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते पुणे में उनके चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी मुलाकात के दौरान कुछ खास बात नहीं हुई। कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब (शरद पवार) पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। मीडिया परिवार के सदस्यों के बीच हुई बैठक को तरह-तरह का प्रचार दे रहा है, जिससे भ्रम पैदा हो रहा है। यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि बैठक में कुछ भी असामान्य हुआ।’’ शनिवार को पुणे में एक कारोबारी के आवास पर शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई ‘गुप्त’ बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

उन्होंने कहा कि पवार परिवार का व्यवसायी अतुल चोरडिया के साथ दो पीढ़ियों से संबंध था। अजित पवार ने कहा, ‘‘चोरडिया ने पवार साहब को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के बाद वहां जाना था और चूंकि उनके साथ जयंत पाटिल भी थे, इसलिए वह भी साथ गए। मैं चांदनी चौक पुल का उद्घाटन पूरा करने के बाद वहां पहुंचा।’’ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिये उप मुख्यमंत्री कोल्हापुर में थे।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष