केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस, कांग्रेस एवं भाजपा के नेता आमने-सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

जयपुर। राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पुनरीक्षण याचिका पर एक स्थानीय अदालत से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस जारी होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने सामने आ गए हैं। एसीबी 2020 में अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री की आवाज का नमूना लेना चाहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति के लिए पुलिस और अन्य राज्य एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय मंत्री को अपनी आवाज का नमूना देने में क्या दिक्कत है। गहलोत ने यह भी कहा कि शेखावत सरकार गिराने के प्रयास में मुख्य किरदार थे और उनका खुलासा हो चुका है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (जयपुर महानगर) ने पिछले सप्ताह शेखावत की आवाज के नमूने की मांग वाली एसीबी की पुनरीक्षण याचिका पर शेखावत को नोटिस जारी किया था। निचली अदालत द्वारा अर्जी खारिज होने के बाद एसीबी ने पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। 

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, बोले- देशहित में नहीं तनाव की राजनीति

पूनियां ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘मुख्यमंत्री ने अपने बचाव के लिए पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और राजस्थान पुलिस के विशेष समूह को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। पुलिस का इस्तेमाल अपने ही लोगों (विधायकों) पर नजर रखने और जासूसी करने के लिए किया गया।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने ही लोगों के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए पुलिस और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल किया, (तत्कालीन) उपमुख्यमंत्री (सचिन पायलट) के खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज करवाए। शेखावत को अदालत के नोटिस पर टिप्पणी करते हुए पूनियां ने कहा, हालांकि शेखावत को नोटिस अदालत के आदेश पर दिया गया लेकिन राज्य सरकार का ध्यान इस पर लगा था।’’ गहलोत ने पूनियां पर पलटवार करते हुए सीकर में कहा कि अदालत ने नोटिस जारी किया है और कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शेखावत पहले खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आखिरकार अदालत ने नोटिस जारी कर दिया, और अब यह तामिल हो गया है। उन्होंने शेखावत के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा, आप (शेखावत) सरकार गिराने के प्रयास में मुख्य किरदार थे , सबको मालूम है कि आप बेनकाब हो गए हैं। ... आपने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया, अब आप जो सचिन पायलट जी का नाम लेकर कह रहे हैं कि उन्होंने चूक कर दी, तो आपने सबूत दे दिया कि आप उनके साथ मिले हुए थे।’’ 

प्रमुख खबरें

Horrific Road Accident in Maharashtra | महाबलेश्वर के पास अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत

Karnataka Congress Crisis | कर्नाटक में सत्ता की खींचतान! कांग्रेस आलाकमान का बड़ा कदम, सीएम सिद्धारमैया दिल्ली तलब

India-US Relations | भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है: पीएम मोदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप का विशेष संदेश

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी