पहले सांसदी गई, अब छोड़ना होगा बंगला... राहुल को 22 अप्रैल तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मानहानि मामले में सूरत कोर्ट मैं दोषी पाए जाने के बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान ही उनकी जमानत याचिका मंजूर हो गई। लेकिन 2 साल की सजा होने की वजह से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। इसको लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। इन सबके बीच राहुल गांधी को अब सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिल गया है। लोकसभा की हाउसिंग कमेटी की ओर से यह नोटिस दिया गया है। नोटिस के मुताबिक राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करना होगा। 

आज कांग्रेस सांसदों ने जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे हुए थे। राहुल गांधी का साफ तौर पर कहना है कि मोदी सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। लेकिन वे डरेंगे नहीं। वे लगातार लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान