आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

अमरावती। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को चुनाव की अधिसूचना जारी की जिसके बाद अब आंध्रप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे और दोपहर तीन बजे के बीच स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा के मुताबिक, 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 29 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकते हैं। राज्य में 13 मई को मतदान होगा। 

कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों-- भाकपा और माकपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 25,000 रुपये और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 10,000 रुपये जमानत राशि के रूप में जमा करने होंगे, जो एससी/एसटी प्रत्याशियों के मामले में आधा है। मीणा ने बताया कि पूरी नामांकन प्रक्रिया को रिकॉर्ड करने के लिए निर्वाचन आयोग ने नामांकन दाखिल किये जाने वाले कार्यालय से लेकर वहां तक पहुंचने वाले पूरे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: सीटों के बटवारे को लेकर कांग्रेस ने Shiv Sena (UBT) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया : Milind Deora

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत निर्वाचन आयोग नामांकन दाखिल करने के लिए जुलूस लेकर आने वाले उम्मीदवारों की भी रिकॉर्डिंग करेगा। आंध्र प्रदेश में इस समय सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव-प्रचार अभियान कर रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने 22 सीट जीतीं जबकि तेदेपा को तीन सीट मिलीं। उसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस 151 सीट जीतकर विजयी हुई थी, जबकि तेदेपा को केवल 23 और जनसेना को एक सीट मिली थी।

प्रमुख खबरें

सिर्फ पैसे की बरामदगी पर भ्रष्टाचार की सजा नहीं, High Court ने 10 साल पुराने केस में दी राहत

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल