Nothing Phone 3 के नए टीजर में दिखा रियर डिजाइन, सक्सेसर के तौर पर होगा लॉन्च

By Kusum | Jun 07, 2025

स्मार्टफोन मार्केट में एक से बढ़कर एक फोन की रेज देखने के लिए मिलती है जिसे लेकर यूजर्स बड़े एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में जानकारी मिली है कि कार्ल पेई की अगुवाई वाली कंपनी Noting phone 3 को इसके सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करने वाली है। ये 1 जुलाई को भारत और दूसरे इंटरनेशनल मार्केट्स में डेब्यू करेगा। इस नए स्मार्टफोन का टीजर सामने आया है जिसकी पिक्चर आना अभी बाकी है। 

x पर एक पोस्ट में Nothing ने अल्ट्रा प्रीसाइज इंजीनियरिंग कैप्शन के साथ टीजर इमेज शेयर की है, जिसमें Nothing Phone 3 के रियर पैनल डिजाइन की झलक दिखाई गई है। इमेज में पैनल डुअल- टोन शेड में है और इसमें कुछ लाइन्स और कट्स हैं। लेटेस्ट टीजर कंफर्म करता है कि कंपनी नए फोन में Glyph इंटरफेस को हटाकर डिजाइन बदलाव कर रही है। ब्रांड ने ये भी घोषणा की है कि वो इस हार्डवेयर फीचर को नए मॉडल से हटा रही है। 

Nothing Phone 3 की डिटेल

वहीं Nothing Phone 3 को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और ये इंडिया में फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के अनुसार इसमें फ्लैगशिप चिपसेट होगा और बैटरी कैपेसिटी 5000mAh से ज्यादा होगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की बात सामने आई है जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है।

कार्ल पेई ने पहले हिंट दिया था कि Nothing Phone 3 की कीमत करीब GBP 800 यानी कि लगभग 90000 हजार रुपये होगी। वहीं फोन 2 जुलाई 2022 में 8GB+ 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार