जोकोविच और एलीन गु लॉरियस विश्व खेल पुरस्कारों की करेंगे सह-मेजबानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2026

अपने दौर के दो सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और एलीन गु इस वर्ष के लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की संयुक्त मेजबानी करेंगे। खेल कैलेंडर के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में पहली बार दो सक्रिय खिलाड़ी प्रस्तोता की भूमिका निभाएंगे। यह आयोजन 20 अप्रैल को मैड्रिड के प्रतिष्ठित पलासियो दे सिबेल्स में आयोजित किया जाएगा।

वह ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं और पुरुष एकल में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वहीं गु फ्रीस्टाइल स्कीइंग इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ी हैं। वह कई बार ओलंपिक और विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। वह 2023 में ‘‘लॉरियस विश्व साल की सर्वश्रेष्ठ ‘एक्शन स्पोर्ट्स’ खिलाड़ी’’ का खिताब जीत चुकी हैं और लॉरियस की दूत भी हैं। जोकोविच ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार मेरे दिल के बेहद करीब हैं, क्योंकि ये केवल खेल में उत्कृष्टता का ही नहीं बल्कि समाज पर खेल के प्रभाव का भी सम्मान करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष मोंडो डुप्लांटिस को ‘साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ पुरस्कार प्रदान करना मेरे लिए सम्मान की बात थी और इस बार एलीन गु जैसी प्रेरणादायक खिलाड़ी के साथ मेजबानी करना मेरे लिए खुशी की बात है।’’ एलीन गु ने लॉरियस पुरस्कार को खिलाड़ियों के लिए बेहद खास करार देते हुए कहा, ‘‘ये साथियों के सम्मान और समझ के माध्यम से उनकी उपलब्धियों को मान्यता देते हैं और दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करते हैं।

प्रमुख खबरें

Shravan Month 2026 Rules: सावन व्रत में भगवान शिव के सामने जरूर बोलें ये एक मंत्र, पूरी होगी हर Wish

Neck Pain Warning: गर्दन दर्द को न करें नजरअंदाज, Spinal Infection और Tumor का हो सकता है संकेत

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Jantar Mantar का आंदोलन खत्म, क्या बोले Abhijeet Dipke?

Pakistan Army पर अंधा भरोसा न करे America, विशेषज्ञ ने Hybrid System पर दी बड़ी चेतावनी