दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

बेलग्रेड (सर्बिया)। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सर्बिया और क्रोएशिया में आयोजित खुद के प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाये गये। बेलग्रेड और फिर क्रोएशिया के जदार में खेले गये टूर्नामेंट में वह इस महामारी से संक्रमित होने वाले चौथे खिलाड़ी है। उनकी पत्नी भी इस महामारी की चपेट में आ गयी है। जोकोविच ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमबेलग्रेड पहुंचने के बाद तुरंत बार जांच करना चाहते थे। मैं और जेलेना (पत्नी) पॉजिटिव पाये गये जबकि हमारे बच्चे बीमारी से संक्रमित नहीं है।’’ कोरोना वायरस महामारी के बीच टूर्नामेंट के आयोजन और दूसरे देशों के खिलाड़ियों को लाने के लिए जोकोविच की आलोचना हो रही है। टेनिस खिलाड़ी विक्टर ट्रॉइकी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी गर्भवती पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़ें: EPL की बढ़ी मुश्किलें! क्लब का एक और खिलाड़ी पाया गया कोरोना पॉजीटिव

प्रतियोगिता की शुरुआत बेलग्रेड में हुई औरजिसके बाद इसका आयोजन क्रोएशिया के जादर में होना था। क्रोएशिया में फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद वह बेलग्रेड आये थे, जहां उन्होंने अपनी जांच करवाई। कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद भी उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन का बचाव करते हुए कहा, ‘‘इसके आयोजन का विचार दूसरों की मदद के लिए आया था। इससे जमा राशि को जरूरतमंद लोगों को देने की योजना थी। सब ने दिल खोलकर इसका स्वागत किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उस समय टूर्नामेंट का आयोजन किया जब वायरस कमजोर हो गया था, यह विश्वास करते हुए कि टूर की मेजबानी के लिए शर्तों को पूरा किया जाएगा।’’ जोकोविच ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, यह वायरस अभी भी मौजूद है। यह एक नई वास्तविकता है जिसे हम अब भी सामना करना और उसके साथ रहना सीख रहे हैं।’’ जोकोविच ने कहा कि वह 14 दिनों तक पृथकवास में रहेंगे और उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान संक्रमित होने वाले लोगों से माफी मांगी।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल