Novak Djokovic बोले, सिनसिनाटी में जल्दी हारने से US Open की तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

नोवाक जोकोविच को किसी टूर्नामेंट में जल्दी बाहर होना भले ही पसंद नहीं हो, लेकिन इस बार वह सिनसिनाटी ओपन में शुरुआती हार को सकारात्मक रूप में देख रहे हैं। इस 39 वर्षीय दिग्गज ने कहा कि सिनसिनाटी में पहले ही दौर में बाहर होने से उन्हें यूएस ओपन की तैयारी के लिए करीब दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मिला। चौबीस ग्रैंड स्लैम खिताब के रिकॉर्डधारी जोकोविच रविवार रात आर्थर ऐश स्टेडियम में 48वीं रैंकिंग वाले मारियानो नाओने के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Carlos Alcaraz US Open में खिताब बचाने उतरेंगे, चोट से उबरकर करेंगे वापसी

पिछले कुछ वर्षों में मेरे लिए शुरुआती मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। उम्मीद है कि मैं पहली बाधा पार कर आगे लय हासिल कर सकूंगा।’’ जोकोविच ने इस साल अब तक केवल 16 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है, जो एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 95 खिलाड़ियों में सबसे कम है। वह विंबलडन के सेमीफाइनल तक पहुंचे, जहां उन्हें यानिक सिनर से हार मिली।

इसे भी पढ़ें: US Open में Aryna Sabalenka लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेंगी

फ्रेंच ओपन में वह चौथे दौर में बाहर हुए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सिनसिनाटी ओपन में हार से पहले उन्होंने विंबलडन के बाद कोई मुकाबला नहीं खेला था। जोकोविच 20वीं बार यूएस ओपन में हिस्सा ले रहे हैं।

वह इसके साथ ही पुरुष एकल में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले जिमी कॉनर्स, आंद्रे अगासी और फेलिसियानो लोपेज की सूची में शामिल हो जाएंगे। जोकोविच ने कहा कि लंबे समय तक खेलना उनके करियर के शुरुआती दौर से ही लक्ष्य रहा है। 2005 में पदार्पण के बाद वह सिर्फ 2017 में यूएस ओपन में नहीं खेल पाए थे, जब कोहनी की चोट के कारण उन्हें नाम वापस लेना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

उन्होंने 2011, 2015, 2018 और 2023 में यह खिताब जीता। जोकोविच ने याद किया कि उन्होंने 20 साल पहले अपना पहला यूएस ओपन मुकाबला गेल मोनफिल्स के खिलाफ पांच सेट में खेला था। उन्होंने कहा, ‘‘20 साल बाद भी हम दोनों खेल रहे हैं और पुरानी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भाजपा का पलटवार

असम में तीन विदेशी नागरिकों की घुसपैठ नाकाम, सीएम हिमंत शर्मा ने दी जानकारी

नेपाल में आकस्मिक बाढ़ से 700 से अधिक मौतें, भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से अलर्ट जारी

ONGC गहरे समुद्र में तेल-गैस खोज के लिए खरीदेगी ड्रिलशिप, वैश्विक कंपनियों संग साझेदारी की तैयारी