फिरोजाबाद से बाहर निकला रहस्मय बुखार, अब मथुरा में बस में जा रही 6 साल की बच्ची की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक बस में सवार छह वर्षीय बच्चे की बुखार की वजह से मृत्यु हो गई। मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया, “रविवार शाम सूचना मिली थी कि मुरैना से दिल्ली जा रही बस में गांव उमरैया निवासी राजेश अपने परिवार के साथ सवार थे। उनके छह वर्षीय बेटे आशू की तबीयत खराब हो गई।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव का तंज, बोले- सभी दल उठा रहे हैं ब्राह्मणों का मुद्दा

तुरंत एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन परीक्षण से ज्ञात हुआ कि उसकी वहां पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी।” इसके अलावा रविवार को ही फरह विकास खण्ड के गांव बेगमपुर में वायरल बुखार के कई मरीज मिलने की सूचना मिली तो नियंत्रण कक्ष से वहां टीम भेजी गई।

प्रमुख खबरें

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने जताई सामाजिक वैमनस्य की आशंका

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें