मेहनत की कमाई से बना आशियाना तोड़ दिये जाने के बाद, अब कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करवायी गयी

By रेनू तिवारी | Sep 10, 2020

मुम्बई। कड़ी मेहनत औऱ संघर्ष के बाद बॉलीवुड में किसी को एक फिल्म मिलती है। इस फिल्म में अगर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे तो और मौका मिलता है वरना इस सिनेमा की दुनिया में आप खो जाते हो। अगर स्टार किड्स हो तो उस केस में ऐसा नहीं होता। काम न करने के बाद भी वह पीआर के कारण सुर्खियों में बनें रहते हैं। कंगना रनौत स्टार किड्स नहीं है वह बॉलीवुड में आउटसाइडर है। बॉलीवुड में ये मुकाल कंगना रनौत ने खुद हासिल किया है। कंगना ने बहुत मेहनत करके मुंबई में अपना घर लिया था। सुशांत की मौत मामले की जांच में कंगना ने मुंबई पुलिस की आलोचना की थी। कंगना ने अपने एक ट्वीट में मुंबई के मौजूदा हालत को पीओके जैसे हालत बताया था। तब से कंगना शिवसेना के निशाने पर थी। शिवसेना सरकार ने बदले की कार्यवाही करते हुए कंगना के घर पर बीएमसी से बुल्डोजर चलवा दिया और अब उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवायी गयी।

इसे भी पढ़ें: कसौटी जिंदगी की के पार्थ समथान के हाथ लगी बॉलिवुड की बड़ी फिल्म, आलिया भट्ट के अपोजिट होगा रोल!

 

गौरतलब है कि मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि वह मुम्बई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुम्बई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद अभिनेत्री ने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। अभिनेत्री (33) बुधवार को ही अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुम्बई लौटी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिवसेना से टकराव के कारण महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है।

शिवसेना नीत बीएमसी ने बुधवार को अभिनेत्री के बांद्रा स्थित बंगले में किए गए कुछ अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। हालांकि बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद, कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है...आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।’’ उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘...उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता, ये जो आतंक है, अच्छा हुआ मेरे साथ हुआ क्योंकि इसके कुछ मायने हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा