अब चीन काफी बदल रहा है, दलाई लामा ने किया बड़ा दावा- अधिकारी अनौपचारिक रूप से करना चाहते हैं संपर्क

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2023

अपने वतन लौटने की उम्मीद कर रहे निर्वासित तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा 7 जून को 88 साल के हो गए। इस अवसर पर धर्मशाला के पास मैक्लोडगंज में त्सुगलाखांग मंदिर में सभा को संबोधित करते हुए, निर्वासित तिब्बती संसद के सिक्योंग (अध्यक्ष) पेंपा त्सेरिंग ने चीन से तिब्बत के प्रति अपनी कट्टर नीति को छोड़ने और चीन के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। दलाई लामा के दूतों के साथ रचनात्मक बातचीत के माध्यम से तिब्बत में दमनकारी स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि जहां तिब्बतियों को दलाई लामा की तस्वीरें रखने की भी अनुमति नहीं है, उनका जन्मदिन मनाना तो दूर की बात है। त्सेरिंग ने कहा कि बुनियादी मानवाधिकारों का इतना व्यापक खंडन एक गंभीर उल्लंघन है जिसे नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Dalai Lama Birthday: 88 साल के हुए तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा, शऱण देने के लिए भारत को चुकानी पड़ी थी बड़ी कीमत

आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा कि मैं हमेशा बातचीत के लिए तैयार हूं। अब चीन को भी एहसास हो गया है कि तिब्बती लोगों की भावना बहुत मजबूत है। इसलिए, तिब्बती समस्याओं से निपटने के लिए वे मुझसे संपर्क करना चाहते हैं। मैं भी तैयार हूं। हम स्वतंत्रता की मांग नहीं कर रहे हैं, हमने कई वर्षों से निर्णय लिया है कि हम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा बने रहेंगे...अब चीन बदल रहा है। चीनी, आधिकारिक या अनौपचारिक रूप से मुझसे संपर्क करना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति