केजरीवाल के बाद अब महाराष्ट्र के भाजपा विधायक की मांग, नोटों पर लगे शिवाजी की फोटो

By अंकित सिंह | Oct 27, 2022

आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में संभावनाओं की तलाश में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन भारतीय करेंसी के नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो लगाने की मांग कर दी थी। इसके बाद से राजनीति तेज हो गई है। केजरीवाल ने कहा था कि महात्मा गांधी के साथ दोनों ही भगवान के फोटो लगने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार को इसके लिए सुझाव भी दिया था। केजरीवाल की इस मांग के बाद भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों ने उन पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इन सबके बीच भाजपा के महाराष्ट्र से विधायक नितेश राणे ने अपनी एक अलग मांग कर दी है। अपनी इस मांग के साथ उन्होंने फोटोशॉप किया हुआ एक नोट भी शेयर कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: देश में 2% भी नहीं हैं हिंदू, फिर भी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में नोट पर क्यों है गणेश जी की तस्वीर?

केजरीवाल की इस मांग पर भाजपा ने चुटकी ली है। संबित पात्रा ने कहा कि अपनी सरकार की खामियों को छुपाने और आम आदमी पार्टी की हिन्दू विरोधी मानसिकता से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वह (केजरीवाल) राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में जो कुछ कहा, वह उनकी यू-टर्न राजनीति का ही हिस्सा है। इसमें उनका पाखंड नजर आता है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कल तक जो लोग दीपावली मनाने पर जेल में डालने की धमकी दे रहे थे, राम मंदिर को नकार रहे थे, स्वस्तिक और कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान कर थे वो आज कलयुग के कालनेमी बनकर राम-राम और लक्ष्मी गणेश का गान कर रहे हैं, यह यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत