अब तो सरकार के आर्थिक सलाहकारों ने भी मान लिया है कि अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

नयी दिल्ली। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के वित्तीय क्षेत्र को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अब तो सरकार के आर्थिक सलाहकारों ने भी मान लिया है कि अर्थव्यवस्था संकट में है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सरकार के अपने आर्थिक सलाहकारों ने भी आखिरकार मान लिया जिसको लेकर हमने काफी पहले आगाह किया था कि भारत की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘ अब हमारा समाधान भी स्वीकार करिए और जरूरतमंद लोंगों के हाथों में पैसे वापस देकर अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाइए।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह